logo

6 माह की मासूम संग मां ने खुद को किया आग के हवाले, दोनों को जलता देख फरार हुआ पति; क्या है मामला  

UP1.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क

एक मां ने अपनी 6 माह की बच्ची के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया। दोनों की मौत जलकर हो गयी। हैरानी में डालने वाली बात ये भी है कि घटना के समय महिला का पति घर में मौजूद था। लेकिन वो पत्नी और बच्ची को जलता हुआ देखकर मौके से फरार हो गया। ये हृदय विदारक घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पेश आयी है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस पति के मौके पर से भागने के कारणों की पड़ताल कर रही है। मिली खबर के मुताबिक हादसा हमीरपुर के मुस्कुरा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

क्या बताया पुलिस ने 

घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतका महिला का नाम किरण है। 4 साल पहले महोबा के रहने वाले उत्तम से उसकी शादी हुई थी। वहीं, 6 माह की बच्ची का नाम आराध्या है। किरण ने आराध्या को गोद में लेकर सोमवार की सुबह आत्महत्या के इरादे से आग लगा लिया। इसके बाद दोनों धू धूकर जलने लगे। दोनों को जलता हुआ देखकर पति उत्तम वहां से फरार हो गया। पड़ोसियों ने बताया कि हादसे के पहले दोनों के बीच हल्का विवाद हुआ था। हो सकता है कि इसी के बाद किरण ने ये कदम उठाया हो। 

मां-बेटी ने अस्पताल में तोड़ा दम 

मिली खबरों में बताया गया है कि किरण और आराध्या को पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि तब तक किरण 80 फीसद जल चुकी थी। वहीं, बच्ची काफी गंभीर हालत में थी। इलाज के दौरान ही दोनों की मौत हो गयी। पुलिस की सूचना मिलने पर मृतका किरण का मां हमरीपुर आ गयी है। उसने बताया कि दो दिन पहले किरण मायके से ससुराल आयी थी। दोनों,  पति-पत्नी के बीच किसी तरह का विवाद है, इसकी जानकारी उसे नहीं है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Deathmotherdaughtersucide